सीएम अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए खुद डिनर बनाया और फिर खुद अपने हाथो से उन्हें डिनर परोसा भी।
टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद अपने हाथो से खाना बनाया। सीएम ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमे वे गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और अन्य ओलिंपिक खिलाड़ियों को अपने हाथो से भोजन परोसते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायदा किया था कि वे ओलिंपिक में मैडल जितने वाले खिलाड़ियों को खुद अपने हाथो से बना भोजन कराएंगे। अपने वादे को पूरा करने के लिए कैप्टन अपने फार्महाउस पर पुलाव, चिकन,मीठी डिश और अन्य पकवान बनाते हुए नजर आये।
https://twitter.com/capt_amarinder/status/1435611388030828545?s=20
शाही रात्रिभोज बनाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपने हाथो से ओलिंपिक खिलाड़ियों को भोजन परोसते हुए भी नजर आये। इस तरह उन्होंने खिलाड़ियों से किया हुआ अपना वादा पूरा किया।
ये डिनर कार्यक्रम मुख्यमंत्री के फार्म हाउस पर आयोजित किया गया था। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने बताया कि मैं बुधवार को 11 बजे से लेकर 5 बजे तक खिलाड़ियों के सम्मान में खड़ा रहा और मैंने हरेक पल को खूब एन्जॉय किया।