Site icon www.4Pillar.news

अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े लोगों की धरपकड़ जारी, अब तक 78 गिरफ्तार 

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसको भगोड़ा घोषित करने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पंजाब में धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसको भगोड़ा घोषित करने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पंजाब में धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने अपनी मुहीम तेज कर दी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि वारिस पंजाब दे प्रमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक .315 बोर राइफल, सात 12 बोर बंदूकें और और के रिवॉल्वर सहित 9 हथियार पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आखिरी बार अमृतपाल सिंह को मोटर साइकिल पर भागते हुए देखा गया है। राज्य में उसके खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य में सभी इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गई हैं। धारा 144 लागू कर दी  गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि वारिस पंजाब दे संगठन और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें लोगों में भय फैलाना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाना , हत्या का प्रयास और पुलिस कर्मियों पर हमला करना शामिल हैं। इस केस में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ 24 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है।

अफवाहों पर ध्यान न दें

पंजाब गृह मंत्रालय ने अफवाहों पर रोक लगाने के लिए अडवाइजरी जारी की है। जिसमे कहा गया,” सभी नागिकों से अनुरोध है कि वे झूठी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शान्ति बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया कि राज्य में सभी इंटरनेट सेवाओं बंद कर दी गई हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बैंकिंग और रिचार्ज संबंधी एसएमएस सेवायें जारी रहेंगी।

Exit mobile version