Site icon www.4Pillar.news

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कवि ने तस्वीरें शेयर कर सीएम भगवंत मान को दी ये चेतावनी

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कवि ने तस्वीरें शेयर कर सीएम भगवंत मान को दी ये चेतावनी

आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिपण्णियों के मामले में पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची है। डॉ कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर पुलिस की तस्वीरों को शेयर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कड़ी चेतावनी दी है।

आज बुधवार को पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पूछताछ के लिए पहुंची है। जिसकी तस्वीरें खुद कविवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को कड़ी चेतावनी दी है। हालांकि , अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विश्वास के खिलाफ क्या केस दर्ज हुआ है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पंजाब पुलिस की तस्वीरें शेयर करते हुए भगवंत मान को चेतावनी दी है।

कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा ,” सुबह सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे ही द्वारा पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को , पंजाब के लोगों द्वारा दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो , वो एक दिन तुम्हे व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। ”

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1516615000605208579

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दिया था बयान

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 से पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पंजाब को देश से अलग करने की बात कही थी। डॉ विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तानी समर्थकों के के साथ बात की थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि केजरीवाल पंजाब को एक अलग मुल्क बनाकर उसका राष्ट्रपति बनना चाहते हैं और भगवंत मान को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। हालांक, कुमार विश्वास के इस आरोप पर केजरीवाल ने कोई प्रतिक्रिया न देते हुए सिर्फ एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने खुद को स्वीट आतंकवादी बताया था और कहा था कि मैं स्कूल और अस्पताल बनवाता हूं।

मोहाली में दर्ज हो रहे हैं केस

राज्य की पुलिस की तरफ से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मोहाली के साइबर क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन कुमार जिंदल ,प्रीति गांधी और तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ केस दर्ज किए जा चुके हैं।

Exit mobile version