PV Sindhu returns home : भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु हाल ही में ईरान-इजराइल के बीच हो रहे युद्ध के कारण दुबई में फंस गई थीं। वे आल इंग्लैंड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं।
PV Sindhu returns home : कहां जा रही थी बैडमिंटन स्टार
पीवी सिंधु इंग्लैंड के बर्मिघम में होने वाले प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए यात्रा पर थीं। वे दुबई के ट्रांजिट पॉइंट पर फंस गई थीं। जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फंसे होने और बाद में सुरक्षित जगह पर पहुंचने के बारे में जानकारी दी थी।
PV Sindhu returns: कब और क्यों फंसी
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले किए। इस तनाव के कारण गल्फ में तनाव बढ़ गया, एयरस्पेस बंद हो गए। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अनिश्चित काल के लिए उड़ाने बंद कर दी। जिसके चलते कई भारतीय और अंतराष्ट्रीय हस्तियां दुबई में फंस गई। सिंधु अपनी टीम और कोच के साथ दुबई एयरपोर्ट पर अटक गईं। दुबई इंग्लैंड जाने के लिए ट्रांजिट पॉइंट है। यहां से दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी।
PV Sindhu returns: पीवी सिंधु ने शेयर किया डरावना अनुभव
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और इंस्टाग्राम पर अपने दुबई में फंस जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुबई में जहां वो ठहरे हैं, वहां जबरदस्त धमाका हुआ। जिससे वे और उनकी टीम सहम गई है। बाद में भारतीय दूतावास और दुबई के अधिकारीयों ने उन्हें सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए दुबई की भयानक स्थिति के बारे में बताया। कई रिपोर्ट में कहा गया कि दुबई और अबू धाबी के पास कई धमाके हुए। भारतीय दूतावास ने पीवी सिंधु की मदद की।
टूर्नामेंट से बाहर हुई पीवी सिंधु
दुबई में लगभग 3 दिन फंसने के बाद पीवी सिंधु आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई। वे बिना खेले ही आधे रास्ते दुबई से घर वापस लौट आई हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने कन्फर्म किया है कि अब वे अगले हफ्ते होने वाली स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
PV Sindhu returns home : पीवी सिंधु की घर वापसी
3 मार्च को PV Sindhu home पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सिंधु ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ,” मैं बेंगलोर में अपने घर सुरक्षित वापस आ गई हूं। पिछले कुछ दिन बहुत तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे। लेकिन अपने घर वापस आकर मैं सचमुच बहुत खुश हूं। ”
उन्होंने दुबई ऑथोरिटीज, एयरपोर्ट अधिकारीयों और सभी मदद करने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वे आराम करेंगी और अगले कदम के बारे में सोचेंगी।

