Rahu Ketu Movie Box Office Collection: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की राहु केतु मूवी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हिंदी कॉमेडी फिल्म की कहानी लोक कथाओं पर आधारित है।
Rahu Ketu Movie की कहानी
फिल्म की कहानी चूरू लाल शर्मा नाम के लेखक के इर्द गिर्द घूमती है। जिसकी जादुई नोटबुक उसके द्वारा बनाए गए दो किरदारों राहु केतु को जीवित कर देती है। राहु और केतु दो भोले भाले किरदार हैं। जो नोटबुक चुराने वाली एक चालाक लड़की मीनू टैक्सी से उसे वापस पाने के लिए एक मिशन पर निकलते हैं।
इस सफर में वे अपनी उतपति के बारे में चौंकाने वाले सच पता लगाते हैं। वे एक ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाते हैं। फिल्म के अंत में वे अपनी किस्मत खुद संवारते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमे किस्मत और कर्मा थीम पर जोर दिया गया है। यह फिल्म बच्चों के लिए उपयुक्त है।
राहु केतु की स्टार कास्ट
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
- वरुण शर्मा : राहु का रोल
- पुलकित सम्राट : केतु की भूमिका
- शालिनी पांडे : मीनू टैक्सी
- पियूष मिश्रा : फूफा जी
- चंकी पांडे : सह कलाकार
- अमित सियाल : दीपक शर्मा के रूप में
- मनु ऋषि चड्डा : चूरू लाल शर्मा
- सुमित गुलाटी : बंसी के रूप में
Rahu Ketu के निर्देशक-निर्माता
Rahu Ketu Movie के लेखक और निर्देशक विपुल हैं। फिल्म के निर्माता उमेश कुमार बंसल, सूरज सिंह, वर्षा कुकरेजा और प्रगति देशमुख हैं। फिल्म का संगीत विक्रम मोन्टोज और अभिजीत वघानी ने दिया है।
राहु केतु फिल्म का बजट
Rahu Ketu Movie का बजट 25 करोड़ रुपए है। जिसमें प्रोडक्शन कास्ट, स्टार्स की फीस और प्रमोशन आदि शामिल हैं। इसमें पुलकित सम्राट की सैलरी 2 करोड़ , वरुण शर्मा की फीस 2 करोड़ और शालीन पांडे की फीस 1.5 करोड़ रुपए है। जबकि चंकी पांडे को एक करोड़ की फीस दी गई है।
Rahu Ketu Movie Box Office Collection
लोककथाओं पर आधारित राहु केतु फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिली है। फिल्म नेगेटिव रिव्यू का खास प्रभाव पड़ा है। राहु केतु फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए के करीब कमाई की है। फिल्म की ओपनिंग उम्मीदों से कम रही। वीकेंड पर वर्ड ऑफ़ माउथ से उछाल की उम्मीद है। यदि फिल्म वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म करती है तो यह अपना बजट रिकवर कर सकती है। अन्यथा फ्लॉप तो है ही।





