Crime

राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पत्नी सोनम गिरफ्तार, जानें कब क्या हुआ

Sonam arrested: हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और सोनम के बारे में ताजा जानकारी सामने आई है। यूपी पुलिस ने सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है।

सोनम और राजा रघुवंशी का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू हुआ था। जो मेघालय के शिलांग में एक दुखद घटना के कारण सुर्ख़ियों में है। नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी के बाद 20 मई 2025 को हनीमून के लिए मेघालय गया था। उनकी शादी 11 मई 2025 को हुई थी। इस मामले में कई अहम अपडेट सामने आए हैं।

Sonam arrested: राजा और सोनम लापता

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 मई को मेघालय के शिलांग पहंचे थे। जोड़ा हनीमून के लिए गया था। इसके तीन दिन बाद 23 मई को दोनों लापता हो गए थे। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरीम गांव में लावारिश हालत में मिली थी।

राजा का शव मिला

2 जून 2025 को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव मिला। उसके दाहिने हाथ टैटू की वजह से राजा की पहचान हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई। शव के पास सफेद शर्ट, स्मार्ट वॉच और टुटा हुआ मोबाइल फोन मिला।

सोनम रघुवंशी की तलाश

सोनम की तलाश में एनडीआरएफ, मेघालय पुलिस की टीमें लगातार ऑपरेशन चला रहीं थीं। लेकिन सोनम नहीं मिली थीं।

राजा और सोनम में बारे में ताजा अपडेट्स

9 जून 2025 को यानि आज खबर आई कि सोनम रघुवंशी को यूपी पुलिस ने राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सोनम गाजीपुर के नंदगांव थाना क्षेत्र एक ढाबे पर बदहवास हालत में पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

मेघालय पुलिस डीजीपी के हवाले से कहा गया कि सोनम रघुवंशी ने सुपारी किलर्स के जरिए अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनम की मेडिकल जांच करवाई गई।

सीसीटीवी फुटेज और सबूत

22 मई 2025 को शिलांग के एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में सोनम और राजा को सामान्य हालत में देखा गया। दोनों एक स्कूटी पर होटल के पास आए थे।

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में सोनम को बार बार राजा से दूर जाते हुए और मोबाइल पर किसी से संपर्क करते हुए देखा गया। इस समय सोनम बैचैन नजर आ रही थी।

Sonam arrested: जीपीएस डाटा से पता चला कि 23 मई को दोपहर दो बजे के करीब उनकी स्कूटी की गति शून्य हो गई थी। शायद इसी जगह राजा की हत्या हुई होगी। इसी मामले में एक पर्यटक गाइड ने दावा किया है कि सोनम और राजा के साथ तीन अन्य पुरुष भी थे। जो हिंदी में बात कर रहे थे।

इस मामले में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। क्योंकि सोनम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या सोनम ने राजा ही हत्या की साजिश रची थी या मृतक किसी अन्य साजिश का शिकार हुआ। फिलहाल यह मामला बेहद जटिल और रहस्यमय है। मामले में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

12 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

12 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

12 घंटे ago