Site icon 4PILLAR.NEWS

JEE एडवांस्ड में रैंक वन हासिल करने वाले रजित गुप्ता ऐसे बने टॉपर

Rajit Gupta ऐसे बनें JEE एडवांस परीक्षा में परिणाम में AIR 1

Rajit Gupta ने JEE Advanced result में आल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। यहां रजित गुप्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Rajit Gupta की पृष्ठभूमि और पारिवारिक जानकारी

रजित गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर के महावीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता दीपक गुप्ता बीएसएनएल उपमंडल अभियंता हैं। उनकी मां डॉ श्रुति अग्रवाल कोटा के जेडीबी कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रोफेसर हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके (Rajit Gupta के) पिता भी 1994 में राजस्थान राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट RPTET में 48वां रैंक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने भी एलन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा से पढ़ाई की है।

रजित की शिक्षा का माहौल

माता पिता के पढ़े लिखे होने के कारण रजित को घर में पढ़ाई योग्य माहौल मिला है। उनके माता-पिता दोनों ही शिक्षित हैं और तकनीकी/शैक्षणिक पृष्ठभूमि से हैं।

रजित गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियां

JEE एडवांस्ड 2025: राजित ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक वन हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि आईआईटी दिल्ली जोन से हासिल की है। उन्होंने जेईई मेंस के दोनों सत्रों में 100 प्रतिशतक स्कोर किया। रजित ने दसवीं कक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

रजित ने कोटा के प्रतिष्ठित एलन करियर इंस्टीट्यूट से जेईई की तैयारी की, जिसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सेंटर माना जाता है।

गुप्ता जी के लड़के की तैयारी और रणनीति
कोटा के छोरों ने किया कमाल

कोटा के चार छात्रों ने जेईई एडवांस 2025 के टॉप -10 में जगह बनाई: रजित गुप्ता (एआईआर 1), सक्षम जिंदल (एआईआर 2), अक्षत चौरसिया (एआईआर 6), और देवेश पंकज (एआईआर 8)।

इस बार जेईई एडवांस्ड में कुल 1,80,422 उम्मीदवारों में से 54,378 उत्तीर्ण हुए। जिनमें से 9,404 लड़कियां थी। जिनमें से, आईआईटी खड़गपुर जोन के देवदत्त माझी ने AIR 16 (312/360 अंक) हासिल किए।

HSSC Recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप C के 3134 पदों पर निकाली भर्ती, अधिकतम उम्र 42 वर्ष

Exit mobile version