
Draupadi: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भारत के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।
ट्वीट को लेकर अब फ़िल्मकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीजेपी नेता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Draupadi राष्ट्रपति है तो फिर कौरव और पांडव कौन हैं
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और उसकी समर्थक पार्टियों ने ओडिशा दलित नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। बीते दिन द्रौपदी मुर्मू ने पद के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होने तय हैं।
दूसरी तरफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इन सबसे इतर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विवादित ट्वीट और सफाई
राम गोपाल वर्मा ने शुक्रवार के दिन एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा ,” अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव कौन हैं ? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं? ” हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपने ट्वीट को लेकर सफाई भी दी है।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए लिखा ,” यह सिर्फ गंभीर विडंबना में कहा गया था और अन्य तरीके से इरादा नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है। क्योंकि नाम इतना दुर्लभ है। इसलिए मैंने संबंधित पात्रों को याद करते हुए अपनी अभिव्यक्ति प्रकट की है। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा मकसद बिल्कुल नहीं था। ”
बड़ी मुश्किलें
फिल्मकारराम गोपाल वर्मा के विवादित ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई है। ” हमें राम गोपाल वर्मा के एक ट्वीट के बारे में पता चला, जिसमें कहा गया था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं, तो पांडव कौन हैं, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?’ यह ट्वीट एससी-एसटी लोगों का अपमान करने के समान है…हमने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया:” गुडूर नारायण रेड्डी, भाजपा