Site icon www.4Pillar.news

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे ये सितारे, देखिए किसने क्या पहना ?

आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए सितारों की भीड़ लगी है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ-साथ मेहमान भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे है। 

आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए सितारों की भीड़ लगी है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ-साथ मेहमान भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे है।

रणबीर और आलिया के फैंस कब से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। आज आख़िरकार वो दिन आ ही गया जब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है। रणबीर आलिया की शादी उनके मुंबई स्थित आवास ‘वास्तु’ में हो रही है। दोनों की शादी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ, कंई बॉलीवुड सितारे भी पहुंच है। इस दौरान सभी लोग बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। चलिए देखते है कि शादी के दौरान किसने क्या पहना ?

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर

रणबीर की माँ और एक्ट्रेस नीतू कपूर शादी के दौरान कलरफुल लहंगा पहने नजर आई। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर गोल्डन लहंगा पहने नजर आ रहे थी। इस दौरान दोनो काफी खूबसूरत लग रही थी।

 

सैफ अली खान-करीना कपूर

करीना कपूर पति सैफ अली खान संग शादी में पहुंची। इस दौरान करीना पेस्टल पिंक साड़ी में काफी सुंदर लग रही है। सैफ अली खान पिंक कुर्ता, वाइट जैकेट पहने नजर आ रहे है। मैचिंग ऑउटफिट में करीना और सैफ साथ में काफी अच्छे लग  रहे है।

सोनी राजदान और महेश भट्ट

शादी के दौरान आलिया के पिता महेश भट्ट क्रीम कलर का कुर्ता तो माँ सोनी राजदान कलरफुल साड़ी में नजर आई।

करण जौहर और अयान मुखर्जी

फिल्ममेकर करण जोहर पिंक शेरवानी पहने आलिया की शादी में पहुंचे, वहीं अयान मुखर्जी ग्रीन शेरवानी पहने नजर आ रहे है।

Exit mobile version