Site icon www.4Pillar.news

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, नन्ही राहा कपूर की क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, नन्ही राहा कपूर की क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार अपनी बेटी राहा कपूर के साथ पैपराजी के सामने आए। इस दौरान दोनों अपनी नन्ही सी बेटी के साथ पैपराजी को खूब पोज देते नजर आए।

बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब से पेरेंट्स बने है तभी से फैंस उनकी बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। वहीं आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल हाल ही में दोनों पहली बार अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मीडिया के सामने आए। इस दौरान रणबीर और आलिया नन्ही राहा के साथ खूब पोज देते दिखे।

रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ देखा जा सकता है। बता दे कि ये पहली बार था जब दोनों अपनी बेटी के साथ मीडिया के सामने आए हो। इस दौरान रणबीर ने अपनी नन्ही राजकुमारी को गोद में उठाया हुआ था और आलिया भी इस दौरान उनके साथ थी। लुक की बात करें तो राहा इस दौरान वाइट फ्रॉक और रेड शूज पहने काफी क्यूट लग रही थी।

परदादा राज कपूर पर गई है राहा की आँखें

वहीं रणबीर और आलिया की बेटी का वीडियो सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि वे किस पर गई है। कंई फैंस ने जहां राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की परछाई बताया है तो कंई फैंस का कहना है कि राहा की आँखें बिलकुल उनके परदादा राज कपूर की तरह है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की ये तस्वीरें  और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर राहा की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

Exit mobile version