Site icon www.4Pillar.news

महेश भट्ट से रणबीर कपूर ने शादी के लिए मांगा आलिया भट्ट का हाथ, आंखों आ गए थे आंसू

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशन मीडिया की सुर्खियों में है। दोनों के जल्दी ही शादी करने की खबरें भी आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांग लिया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशन मीडिया की सुर्खियों में है। दोनों के जल्दी ही शादी करने की खबरें भी आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांग लिया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार ,” रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से बात की और उनसे शादी के आलिया भट्ट का हाथ मांग लिया। ” रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट से आलिया भट्ट का हाथ मांगते समय रणबीर कपूर भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आँसू आ गए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के खबरें आ रही हैं कि दोनों 2020 में शादी करने वाले हैं। ये पहली बार नहीं है कि दोनों की शादी की खबरें आई हों। इससे पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं जिसमें अगले साल दोनों की शादी की खबरें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट भी दोनों की शादी की बात कर चुके हैं।

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान टेलीग्राफ से कहा ,” जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्क्त नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है, ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है। मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। ये सब उनकी मर्जी होगी। ”

वहीँ काम की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे।  दोनों की एक साथ ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Exit mobile version