बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपना 37 वां जन्मदिन दीपिका पादुकोण ,आमिर खान ,शाहरुख़ खान, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ मनाया।

रणबीर कपूर ने बॉलीवुड सितारों के साथ मनाया अपना 37 वां जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपना 37 वां जन्मदिन दीपिका पादुकोण ,आमिर खान ,शाहरुख़ खान, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ मनाया।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 37 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी भी दी। जिसमें उनके दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे। रणवीर सिंह की बर्थ डे पार्टी में दीपिका पादुकोण ,आमिर खान ,किरण राव ,शाहरुख़ खान, गौरी खान ,करण जोहर ,रणबीर सिंह,जोया अख्तर, अनुराग बसु और प्रीतम सहित अन्य फ़िल्मी सितारे शामिल हुए। रणबीर की इस बर्थडे पार्टी में उनके माता-पिता,नीतू कपूर और ऋषि कपूर भी शामिल हुए।

रणबीर कपूर की इस बर्थ डे पार्टी में आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लुक में पहुंचे। जबकि शाहरुख़ खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। दीपिका पादुकोण इस पार्टी में रणवीर सिंह से पहले पहुंची। जबकि रणवीर सिंह इस पार्टी में दीपिका के पहुंचने के कुछ देर बाद पहुंचे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version