Site icon 4PILLAR

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

PSX 20230304 171753

बॉलीवुड से गायब चल रही अभिनेत्री अमीषा पटेल को अब जेल जाना पड़ सकता है। फिल्म फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज के निर्माता अजय कुमार सिंह को ढाई करोड़ रुपए का चुना लगाना अमीषा पटेल को बहुत भारी पड़ सकता है।

8 जुलाई 2019 को रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल को रांची कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजा था। लेकिन कानून से बेखौफ अभिनेत्री कोर्ट नहीं पहुंची। उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल भी कोर्ट नहीं पहुंचे।

फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह के ‘वकील गोपाल कृष्ण सिन्हा’ ने रांची कोर्ट (Ranchi Court )में दोनों के खिलाफ गैरज़मानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है और बहुत जल्द रांची पुलिस अमीषा पटेल की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो सकती है।

ये मामला पिछले साल का है। अमीषा पटेल ने अपनी फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के लिए फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपए उधार लिए थे। लेकिन पिछले एक साल से अमीषा पटेल( Ameesha Patel) पैसे वापिस करने के लिए कोई बात नहीं कर रही है और न ही कोई जवाब दे रही है। इसी वजह से अजय कुमार सिंह ने रांची की अदालत का दरवाजा खटखटाया।

फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह के अनुसार , अमीषा पटेल की फिल्म ‘देसी मैजिक’ जून 2019 में रिलीज होनी थी। फिर इसे सितंबर तक बढ़ा दिया गया। अजय कुमार सिंह ने मीडिया सूत्रों को बताया कि उसे 3 करोड़ रुपए का चेक दिया गया था ,जोकि बाउंस हो गया।

Exit mobile version