Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइल पर पति रणवीर सिंह ने किया बहुत प्यारा कमेंट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस खूबसूरत फोटो को देखकर पति रणवीर सिंह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस खूबसूरत फोटो को देखकर पति रणवीर सिंह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

‘छपाक’ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फ़िल्मी दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती है। उनकी ‘छपाक’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्मों के अलावा दीपिका ने अपने हेयर स्टाइल से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उनके हेयर स्टाइल पर जहां बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फैंस कमेंट कर रहे हैं। वहीँ पति रणवीर सिंह ने भी इस फोटो पर बड़ा ज़बरदस्त कमेंट किया है। शिल्पा शेट्टी का मेकअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण ने अपने नए लुक को खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसको देखकर पति रणवीर सिंह ने प्यार से कमेंट करते हुए लिखा ,” मार दो मुझे।”दीपिका की इस फोटो पर आयुष्मान खुराना और आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है। आयुष्मान खुराना ने इमोजी के जरिए कमेंट किया है। आलिया भट्ट ने लिखा ‘ओएमजी ब्यूटी।”दीपिका का ये नया स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल,आप भी देखें

आपको बता दें ,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में जाकर मत्था टेका था। दिशा पटानी की ब्लैक बिकनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, आप भी देखें खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म ’83’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमा देव का किरदार निभाएंगी। देसी क्वीन सपना चौधरी ने घूंघट गाने पर मचाया धमाल

Exit mobile version