Site icon www.4Pillar.news

रणवीर सिंह ने शेयर की 83 वर्ल्ड कप की फोटो,कपिल देव की दिला दी याद

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्दी क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म को लेकर भी रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मोमेंट शेयर किया है। यह मोमेंट पूरे देश के लिए बेहद खास है। अभिनेता रणवीर सिंह ने जो फोटो शेयर की है, वह उस तस्वीर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें 1983 में जब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था तो पूरे देश में खुशी की लहर छा गई थी। यह पहली बार था जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। कपिल देव के हाथ में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लिए हुए तस्वीर आज भी लोगों को गर्म महसूस कराती है। रणवीर सिंह ने भी उसी पल की तस्वीर शेयर की है। यह फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा यह 83 है। इस फोटो में रणवीर सिंह बिल्कुल कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं।

फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की पत्नी रोमी देव का रोल अदा करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साक़िब सलीम एमी विर्क हार्डी संधू ताहिर राज भसीन चिराग पाटिल जतिन सरना  जीवा धर्य करवा आदिनाथ कोठारे आर बद्री दिनकर शर्मा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Exit mobile version