Site icon 4PILLAR.NEWS

दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण के बाद रेप और मर्डर,आरोपी गिरफ्तार

Two Sisters:दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण के बाद रेप और मर्डर

Two Sisters: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का अपहरण कर रेप और मर्डर किया गया। यूपी पुलिस ने बताया की हत्या और रेप के मामले में मुख्यारोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Two Sisters:दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण के बाद रेप और मर्डर

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले राज्य में अपराध ,अपरहण और रेप के मामले चरम पर हैं। राज्य में हर दिन चोरी ,लूटपाट ,हत्या ,अपहरण और रेप के मामले बढ़ते जाए रहे हैं। राज्य में बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए है कि अब लड़कियों को घर से जबरन उठाकर रेप किए जा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला यूपी के लखीमपुर खीरी से सामने आया है ,जहां चार बदमाशों ने दो नाबालिग दलित युवतियों को उनके घर से उठाकर खेत में ले जाकर रेप किया। इतना ही नहीं , बदमाशों ने दोनों लड़कियों का रेप के बाद मर्डर भी कर दिया है।

Two Sisters: घटना की जानकारी देते हुए यूपी के लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर खेत में दो बच्चियों के शव पेड़ पर लटके मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही अधिक जानकारी मिलेगी। ”

नाबालिग और दलित थी लड़कियां

लखीमपुर खीरी में इस दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। लखीमपुर के निघासन थाना क्षेत्र के तमोलिन पुरवा गाँव से बुधवार के दिन दो युवतियों का अपहरण हुआ था। इसके बाद गाँव के नजदीक गन्ने के खेत में दोनों लड़कियों के शव एक पेड़ पर लटके हुए मिले। पुलिस ने इस मामले में छोटू और उसके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया है।

मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी 17 और छोटी बेटी 15 साल की थी। दोनों घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान , जब वह घर के अंदर गई तो बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों में से दो ने दोनों लड़कियों को घसीटकर बाइक पर बिठा लिया और फरार हो गए। जिसके बाद दोनों युवतियों के शव एक पेड़ पर लटकते हुए मिले।

मां ने बताई पूरी घटना

लड़कियों की मां ने कहा ,” जब मैं बाहर से घर के अंदर गई तभी बाइक सवार होकर आए तीन लड़कों में से दो ने मेरी बेटियों को घसीटना शुरू कर दिया। जबकि बाइक पर सवार तीसरा लड़का जिसने नीली शर्त पहनी हुई थी, उन्हें ले भागा।

महिला के अनुसार , तीनों लड़के पास के गांव लालपुर के रहने वाले थे। इस घटना के बाद शाम 5 बजकर 40 मिनट पर 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को अपहृत लड़कियों के पिता ने बताया कि मेरी दोनों लड़कियां दोपहर दो बजे से लापता थी। अपहरण के बाद उनकी लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली।

पुलिस ने दर्ज किया केस

लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के शव मिलने के बाद इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर निघासन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 , 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version