Site icon 4PILLAR

RCB ने RR को 10 विकेट से हराया,विराट कोहली ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

IPL 21: RCB ने RR को 10 विकेट से हराया,विराट कोहली ने दिया रिएक्शन

IPL 21 : विराट कोहली की कप्तानी में में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल के 14 वे सीजन में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से मात दी है । कप्तान कोहली ने जीत का जश्न मनाते हुए शानदार प्रतिक्रिया दी है ।

IPL 21: RCB ने RR को 10 विकेट से हराया

महाराष्ट्र के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 टूर्नामेंट में आरसीबी ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को दस विकेट से हरा दिया । गुरुवार के दिन खेले गए इस मैच की जीत का जश्न मनाते हुए किंग कोहली ने ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाते हुए लिखा ,” एक और महत्वपूर्ण जीत लड़कों द्वारा दिखाए गए महान किरदार । आगे भी और सबसे ऊपर भी ।” इस तरह विराट कोहली ने राजस्थान की टीम को हराकर जीत का जश्न मनाया ।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए । जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरू से ही आरआर की टीम पर दबाव बनाए रखा ।

विराट कोहली  और पडिक्कल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया । विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए । दूसरी तरफ पढ़िकक्ल ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा । पढ़िकक्ल ने 52 गेंदों पर 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 101 नॉट आउट की पारी खेली । इस तरह टीम विराट ने राजस्थान रॉयल्स को कड़ी शिकस्त दी ।

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने बनाए कई रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने बनाए कई रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास

Exit mobile version