Site icon 4PILLAR

Raghav Chadha ने AAP को दिखाए बागी तेवर, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

Raghav Chadha

Raghav Chadha को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद ने बागी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में पार्टी को बागी तेवर दिखाए हैं। कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं।

राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया गया

2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा से अपने सांसद राघव चड्डा को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाया। पार्टी राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र लिखकर यह बदलाव सूचित किया और साथ ही राघव चड्डा को पार्टी कोटे से बोलने  न देने का अनुरोध किया।

Rebellious Raghav Chadha AAP

यह बदलाव सामान्य रिशफ़्लिंग नहीं माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह सुनिश्चित करने के लिए चड्ढा को बोलने का समय आबंटित न कर सके। कई राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है। वजह शायद संसद में आम जनता के मुद्दे उठाना और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से ज्यादा फेमस होना हो सकता है।

राघव चढ्ढा को खामोश करने का क्यों लिया गया फैसला ?

आम आदमी पार्टी नेताओं ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट में ये आंतरिक दुरी बताया गया है।

AAP ने कोई स्पष्ट ट्रिगर या एंटी पार्टी एक्टिविटी का आरोप नहीं लगाया, लेकिन यह कदम राघव चड्ढा की चुप्पी और अनुपस्थिति से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Raghav Chadha के बागी तेवर

पद से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद राघव ने एक नजर इमोजी और बाद में एक वीडियो शेयर किया। हटाए जाने के बाद उन्होंने अपना पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने एक्स वीडियो में राज्यसभा में दिए गए कई भाषणों की झलकियां शेयर की। जिनमें डाटा एक्सपायरी, पैटर्निटी लिव, पेपर लीक, प्रदूषण, GST और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दे शामिल हैं।

Raghav Chadha का वीडियो वायरल

3 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने एक और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा ,’ चुप कराया गया, हारा नहीं। मेरा आम आदमी को संदेश। खामोश करवाया गया, हारा नहीं। उन्होंने वीडियो में पूछा, क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है ? मुझे राज्य सभा में बोलने के लिए चुप कराया गया। ये मुद्दे उठाने के बाद देश के आम आदमी का तो लाभ हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ। मेरी ख़ामोशी को मेरी हार मत समझना। ” उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे पार्टी के खिलाफ बागी तेवर के रूप में माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राघव चढ्ढा जल्द ही पार्टी छोड़ने वाले हैं।

राघव चढ्ढा के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

राघव चड्ढा के पिछले कई महीनों से AAP के कार्यक्रमों से अनुस्थिति को लेकर पार्टी छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। अब उपनेता पद से हटाए जाने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। कई लोग इसे आंतरिक कलह मान रहे हैं। हालांकि की अशोक मित्तल ने साफ साफ कहा है कि यह सामान्य बदलाव है और चढ्ढा के पार्टी छोड़ने की कोई बात नहीं है। अभी भी चढ्ढा ने पार्टी छोड़ने या इस्तीफे का कोई संकेत नहीं दिया है। वे अभी भी पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं।

उन्होंने इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है। चड्ढा के सांसद होने के नाते उन्हें संसद में बोलने का अधिकार अभी भी है। हालांकि वे पार्टी कोटे से नहीं बोल पाएंगे।

फिलहाल राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की अटकलें ही हैं कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन अटकलों पर भविष्य में चढ्ढा अपने तरीके से जवाब दे सकते हैं या पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे पहले स्वाति मालीवाल ने भी इसी तरह के अंदाज में पार्टी को अपने तेवर दिखाए थे।

Exit mobile version