Site icon 4PILLAR

Jaspal Rana passes away: मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

Renowned shooter Jaspal Rana passes away

Jaspal Rana passes away: मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का आज 12 जून 2026 को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जसपाल राणा का निधन

भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स स्थित साकेत अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले वे जर्मनी के म्यूनिस से ISSF विश्व कप के बाद भारतीय दल के साथ वापसी की उड़ान में बीमार पड़ गए थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाय गया। जहां जांच के बाद स्टेंट लगाया गया था। वे अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

Jaspal Rana कौन थे ?

जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 की उत्तरकाशी, उत्तराखंड में हुआ था। वे भारत के दिग्गज निशानेबाजों में से एक थे। वे मुख्य रूप से 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और अन्य पिस्तौल इवेंट में माहिर थे।

Jaspal Rana की उपलब्धियां

देशभर में शोक की लहर

जसपाल राणा के अकस्मात निधन से देश भर में शोक की लहर छाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने एक्स पोस्ट के जरिए जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा खेल जगत और अभिनय जगत की मशहूर हस्तियों ने राणा को श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version