Politics

रिटायर्ड एसीपी देशबंधु ने थामा AAP का दामन : सुरेंद्र राठी

आम आदमी पार्टी की पंजाब विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत का असर अब नजदीकी राज्य हरियाणा में भी नजर आने लगा है। हरियाणा में हर रोज हजारों की संख्या में लोग AAP में शामिल हो रहे हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुरेंद्र राठी ने दी है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। पंचकूला में सेवानिवृत्त एसीपी देशबंधु आम आदमी पार्टी में अपने सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए। पंचकूला के जिला प्रधान व मेंबर राष्ट्रीय परिषद सुरेंद्र राठी की अगुवाई में देशबंधु ने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

AAP नेता राठी ने बताया कि पंजाब की जीत के बाद हरियाणा में भी पार्टी के प्रति जनसैलाब उठ खड़ा हुआ है और हर रोज हरियाणा से हजारों आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े-बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के साथ बैठे नजर आएंगे।

आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राठी ने कहा ,” देशबंधु ने लगभग 35 वर्ष तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में पुलिस महकमे की सेवा की है। देशबंधु अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। देशबंधु छात्र राजनीति के अग्रिम छात्र रहे हैं और इनके मामा सूरजभान जी यू पी के गवर्नर और हरियाणा में मंत्री रहे है। देशबंधु के साथ सतवीर डांगी,मुनीष गोयल (यूनाइटेड लैबोरेट्री के एमडी), गुलशन रावत (बायोफर के एमडी), धर्मवीर, अमित रावत (एमडी विब ड्रग्स ) नीतू ,अमित ,चांद राम ,जगदीश, सुनील ,प्रमोद शर्मा ,चंद्र प्रकाश ,शमशेर सिंह ,हितेश शर्मा , अनिल मनीष आदि साथियों ने पार्टी का दामन थामा। “

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

10 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago