Site icon 4PILLAR

Rhea Chakraborty: ‘एमटीवी रोडीज’ से पर्दे पर वापसी कर रही रिया चक्रवर्ती, कहा- ‘आपको क्या लगा मैं वापिस नहीं आऊँगी’ 

Rhea Chakraborty MTV रोडीज' से पर्दे पर वापसी कर रही है

Rhea Chakraborty MTV लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही है। रिया का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे कह रही है- आपको क्या लगा मैं डर जाऊँगी, वापिस नहीं आऊंगी…’

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में विवादों में घिरी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी लंबे समय से किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है। हालाँकि रिया अब दमदार अंदाज में पर्दे पर वापसी करने जा रही है। लेकिन रिया चक्रवर्ती इस बार बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस जल्द ही एमटीवी रोडीज के आगामी सीजन 19 में कर्म या कांड में गैंग लीडर का किरदार निभाते नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया है।

जल्द पर्दे पर वापसी करेंगी Rhea Chakraborty MTV

दरअसल रिया चक्रवर्ती  ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एमटीवी रोडीज का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक्शन अवतार में नजर आ रही है। वीडियो में रिया रस्सी के सहारे एक तंग जगह पर उतरते हुए नजर आ रही है। इसके बाद वे कैमरे की तरफ देखते हुए बोलती है- ‘आपको क्या लगा मैं डर जाउंगी, वापिस नहीं आऊंगी। डरने की बारी अब किसी और की है। मिलते है ऑडिशंस पर।’ बता दे कि रिया चक्रवर्ती प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ गैंग लीडर के रूप में धमाल मचाते हुए नजर आएंगी।

 सोशल मीडिया यूजर का रिएक्शन

मेकर्स ने यह वीडियो  सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,’संभल के रहना या डर के ? जो भी हो इग्नोर नहीं कर पाओगे।’ वहीं रिया चक्रवर्ती की रोडीज में एंट्री पर सोशल मीडिया यूजर का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां रिया के फैंस उनके लिए बेहद खुश नजर आए तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल करते भी दिखे।

Exit mobile version