Site icon www.4Pillar.news

ऋषभ पंत ने IPL 2024 में रचा इतिहास, युसूफ पठान, सुरेश रैना और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए सबसे तेज 3000 रन

ऋषभ पंत ने IPL 2024 में रचा इतिहास, युसूफ पठान, सुरेश रैना और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए सबसे तेज 3000 रन

Rishabh Pant ने IPL 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2028 गेंदों में 3000 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव, Yusuf Pathan Suresh Raina और MS Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 12 अप्रैल 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 26वे मुकाबले में 41 रन की शानदार, धमाकेदार पारी खेली। इस शानदार पारी के साथ ही पंत ने 3000 रन बना लिए हैं। इसी के साथ ही ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम गेंदों पर सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने युसूफ पठान,सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत की इस धमाकेदार पारी के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है।

ऋषभ पंत ने 2028 गेंदों में 3000 रन बनाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह कारनामा युसूफ पठान ने किया था। पठान ने 2062 गेंदों पर तीन हजार रन बनाए थे। पंत ने पठान से 34 गेंदे कम पर यह रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में पहले छह क्रिकटर्स का नाम शामिल है।

IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के नाम

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाडी बने ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 3000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाडी बन गए हैं। उनसे पहले शुभमन गिल और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है। इस सूचि में जिन युवा क्रिकेटर्स का नाम है, उनमें सुरेश रैना का भी नाम है।

Exit mobile version