Site icon www.4Pillar.news

सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी है।

अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अब सेहत खराब होने के कारण उनको मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

67 वर्षीय ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने जानकारी देते हुए बताया ,”  वह अस्पताल में एडमिट हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्क्त आ रही है। इसलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। ” आपको बता दें इससे पहले इसी बीमारी के कारण उन्हें फरवरी महीने में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीटर के जरिए दी थी। अपनी बीमारी के बारे में उन्होने कहा था कि उन्हें इन्फेक्शन हो गया। लेकिन दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्हें वायरल फीवर हो गया। जिस वजह से उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन

आपको बता दें ,ऋषि कपूर अपने कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहे। जहां इलाज के दौरान उनसे मिलने बॉलीवुड जगत के काफी सितारे जाते रहते थे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी उनसे मिले थे ,जिसकी फोटो खुद ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की थी। ये भी पढ़ें : बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां-इरफ़ान खान के वो डायलॉग जो हमेशा याद रहेंगे

Exit mobile version