Site icon www.4Pillar.news

अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय का भोजपुरी सॉन्ग खूब हो रहा है वायरल,देखें वीडियो

होली का हुड़दंग पुरे देश में मचा हुआ है। आज सभी रंगों के इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में होली के गाने खूब वायरल हो रहे हैं। अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय का लेटेस्ट होली सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है।

भोजपुरी होली गीतों की गूँज सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक सुनाई दे रही है। इस कड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार रितेश पांडेय का एक होली गीत खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल ‘चुनरी झलकाउआ लेहंगा लखनऊआ’ हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय की मजेदार नोक झोंक नजर आ रही है। गाने में दोनों का डांस भी मजेदार है। अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

इस भोजपुरी होली गाने को अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय ने खुद गाया है। गाने पर एक्ट भी दोनों ने किया है। इस गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। पंजाबी सिंगर मिस पूजा ने अमिताभ बच्चन के फेसम होली गाने पर किया डांस Video

आपको बता दें, इससे पहले अक्षरा सिंह का ‘प्राइवेट रोमांस’ गाना रिलीज हुआ था। ये पश्चिमी संगीत पर आधारित गाना है। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। गाने का लिरिक्स आर आर पंकज का है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। प्राइवेट रोमांस गाने का म्यूजिक ए जे अजय ने दिया है। गाने के डिजिटल हेड विकी यादव हैं। Video:खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी होली सॉन्ग खूब हो रहा है वायरल

Exit mobile version