Site icon 4PILLAR

IND vs SL: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने

Rohit Sharma ने बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Rohit Sharma ने क्रिकेट में सबसे अधिक 50 रन से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा सलामी बल्लेबाज के तौर पर 120 किया था।

भारत बनाम श्रीलंका का पहला एकदिवसीय मुकाबला टाई जरूर हुआ मगर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। रोहित ने पावर प्ले में श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 58 रन की शानदार पारी खेली।

सचिन के बराबर पहुंचे रोहित शर्मा

हिटमैन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है।

रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 120वां 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। इसी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम है। वार्नर ने 146 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।

हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। वह ऐसा करने वाले विश्व के 10वे खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं, तीसरे भारतीय बन गए हैं। शर्मा से पहले वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ये रिकॉर्ड बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 331 पारियों में 15000 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 352 पारियों में 15 हजार रन का आंकड़ा छुआ है। वीरेंद्र सहवाग ने 363 पारियों में पंद्रह हजार से अधिक रन बनाए थे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाडी

रिकॉर्ड बनाने के मामले में रोहित शर्मा टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ करीब पहुंचने के लिए एक रन पीछे हैं। राहुल द्रविड़ ने 10768 रन बनाए थे जबकि रोहित शर्मा 10767 रन बना चुके हैं।

Exit mobile version