Site icon www.4Pillar.news

Video: रोहित शर्मा को आर अश्विन ने किया आउट तो रोने लगी पत्नी रितिका फिर अश्विन की वाइफ प्रीति नारायण ने लगाया गले

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में केवल 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए। जिसके बाद रोहित की पत्नी रितिका के आंसू निकल पड़े। रोहित की पत्नी को चुप कराने के लिए आर अश्विन की बीवी ने उन्हें गले लगाया। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में केवल 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए। जिसके बाद रोहित की पत्नी रितिका के आंसू निकल पड़े। रोहित की पत्नी को चुप कराने के लिए आर अश्विन की बीवी ने उन्हें गले लगाया।

MIvsRR

शनिवार के दिन खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा केवल 2 रन बनाकर ही आर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए। 30 अप्रैल को रोहित शर्मा का बर्थडे भी था। जब मुंबई की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर आर अश्विन ने रोहित को कैच आउट करा दिया तो दर्शक दीर्घा में बैठी हुई उनकी बीवी रितिका सजदेह काफी निराश हो गई और उसकी आंखों से आंसू निकल गए। रितिका की ऐसी हालत देखकर आर अश्विन की बीवी प्रीति नारायण से रहा नहीं गया और उन्होंने रोहित की पत्नी को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

खूब हो रही है तारीफ

क्रिकेट प्रेमी प्रीति नारायण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, इस आईपीएल सीजन 2022 में रोहित शर्मा कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। ऐसे में उनके जन्मदिन पर भी उनका बल्ला खामोश रहा। बीवी रितिका सजदेह काफी भावुक हो गई।

रोहित शर्मा की परफारमेंस

वही बात करें रोहित शर्मा की परफारमेंस की तो उन्होंने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 41 रन, राजस्थान रॉयल के खिलाफ 10 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 रन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 रन, पंजाब किंग्स के साथ खिलाफ 28 रन, लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 6 रन और 39 रन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह जीरो पर आउट हुए। जबकि राजस्थान के खिलाफ कल खेले गए मुकाबले में वह केवल दो ही रन बना पाए। आईपीएल के सीजन 2022 में रोहित शर्मा केवल 9 मैचों में 155 रन ही बना पाए।

Exit mobile version