Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर…
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कंई सितारे एकसाथ नजर आने वाले है। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। वहीं आज 7 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। करीब 5 मिनट के इस ट्रेलर में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ कंई सितारे दमदार अंदाज में नजर आ रहे है।
सिंघम अगेन के ट्रेलर की शुरूवात अजय देवगन सी होती है। वहीं इसके बाद करीना कपूर को देखा जा सकता है जो अपने बेटे को रामायण के बारे में बताते नजर आ रही है। बता दे कि इस बार इस फिल्म का कनेक्शन रामायण से जोड़ा गया है। जैसे भगवान राम सीता माता को बचाने के लिए लंका गए थे, वैसे ही बाजीराव सिंघम अजय अपनी पत्नी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इसके बाद अर्जुन कपूर को दिखाया गया है जो एक खतरनाक गुंडे के रूप में नजर आ रह है।
वहीं ट्रेलर में तभी दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की एंट्री होती है जो अजय को अपना गुरु मानते है और उनके मिशन में उनकी हेल्प करते है। अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की एक्टिंग भी काफी दमदार है।
बता दे कि सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। सिंघम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय के साथ काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आई थी। वहीं साल 2014 में इसका सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज हुआ था। इन दोनों फिल्मों को फैंस ने खूब प्यार दिया था। वहीं ऐसे में मेकर्स को Singham Again से भी ऐसी ही उम्मीद है। बता दे कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर यानि 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े : कैटरीना कैफ के कैमरा घुमाते ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी उठकर भाग खड़े हुए, देखें मजेदार वीडियो
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…