Rohit Shetty ने अपनी अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है। बता दे कि रोहित की इस फिल्म में सारा अली खान और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएँगे।
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है। उन्होंने इसे साल 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बताया है। रोहित ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो शेयर नहीं कि है। हालाँकि इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानकारी सामने आई है। बता दे कि इस फिल्म में सारा अली खान और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएँगे।
दरअसल कुछ समय पहले ही रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा और रणवीर भागते हुआ नजर आ रहे है, वहीं कंई सारे लोग उनके पीछे पड़े है। इसके अलावा एक जगह उन्हें साथ में डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में लिखा आता है- ‘क्या होगा प्यार, या होगी तकरार। साल 2025 की सबसे बड़ी लव स्टोरी आ रही है।’
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए शेट्टी ने लिखा, ‘ड्रामा, एक्शन और रोमांस सभी मिलेगा एक ही कहानी में। 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर आ रहा है।’
रोहित शेट्टी का ये वीडियो देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाओ, आपको आपकी लकी कास्ट के साथ एक और फिल्म करते देखना काफी अद्भुत है। ऑल द बेस्ट।’ मैं इसके देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’ एक ने लिखा, ‘मैं ये जानने के लिए एक्साइटेड हूँ कि इस फिल्म का क्या नाम होगा।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
बता दे कि इससे पहले सारा और रणवीर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी रोहित शेट्टी ने किया था।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…