Site icon 4PILLAR

Roshibina Devi ने Asian Games 2026 में Wushu में सिल्वर मेडल जीता

Roshibina Devi Wins Silver in Wushu at Asian Games

Roshibina Devi Wins Silver in Wushu at Asian Games: एशियाई खेल 2026: भारत को वुशु में एक और सिल्वर मेडल। मणिपुर की बेटी रोशिबिना देवी का लगातार तीसरा एशियाड मेडल।

Roshibina Devi Wins Silver

Asian Games 2026 में भारत के लिए अच्छी खबर आई है। मणिपुर की नओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलो ग्राम Wushu सांडा श्रेणी में सिल्वर मेडल जीत लिया। यह उनका करियर का तीसरा एशियाई खेल मेडल है।

Roshibina Devi और झांग शियाओयू  का मुकाबला

नागोया में हुए फाइनल मुकाबले में रोशिबिना चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं। दोनों राउंड 5-0 से चीन की खिलाड़ी के नाम रहे। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में उन्होंने मकाओ की चु मान सिन को 5-0 से हराया था और सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंग्ट्यास को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Roshibina Devi ने पहले भी जीता सिल्वर मेडल

रोशिबिना 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज और 2023 हांगझोउ में सिल्वर जीत चुकी हैं। इस बार उन्होंने लगातार तीसरे एशियाड में मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। वे ऐसी पहली भारतीय वुशु खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने तीन लगातार एशियाई खेलों में मेडल जीते हैं। 2023 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिला था।

किसान की बेटी रोशिबिना ने जीता रजत पदक

रोशिबिना बिशनपुर जिले के क्वासिफाई गांव की रहने वाली हैं। किसान परिवार से आने वाली इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में देर से जगह मिली थी। मूल खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी के चोटिल होने के बाद उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।

Asian Games 2026 में भारत का मेडल टेली

इस सिल्वर के साथ भारत का कुल मेडल स्कोर 14 हो गया है। जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज। यह मेडल डे 6 का दूसरा मेडल था। इससे पहले रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था।

भारत की वुशु में कुल 11 मेडल हो चुके हैं। जिनमें 1 गोल्ड मेडल , 2 सिल्वर मेडल  और 8 ब्रॉन्ज मेडल हैं। । रोशिबिना की यह उपलब्धि भारतीय वुशु के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Exit mobile version