Site icon www.4Pillar.news

WhatsApp पर आए एक मैसेज पर क्लिक करते ही महिला के बैंक अकाउंट से उड़ गए 21 लाख रुपए 

जब तक महिला वरलक्ष्मी की समझ में आता तब तक उसके बैंक अकाउंट से 21 लाख रूपए उड़ चुके थे। यह घटना आंध्र प्रदेश की है।

जब तक महिला वरलक्ष्मी की समझ में आता तब तक उसके बैंक अकाउंट से 21 लाख रूपए उड़ चुके थे। यह घटना आंध्र प्रदेश की है।

आज के डिजिटल युग में जीवन जितना आसान नजर आता है उतना जटिल भी है। तकनीकी दौर में कई बार कई लोगों को इसकी कमियों का भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है।

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला

आंध्र प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला को एक छोटी सी गलती के कारण लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला जैसे ही व्हाट्सएप पर आए एक लिंक पर क्लिक करती है ,उसके अकाउंट से पैसे चोरी होना शुरू हो जाते हैं। अनजान शख्स द्वारा भेजे गए संदेश पर क्लिक करने के कारण उसके बैंक अकाउंट से 21 लाख रुपए चोरी हो गए।

21 लाख रूपए की चोरी

यह घटना आंध्र प्रदेश की एक रिटायर्ड टीचर के साथ हुई है। आंध्रा के अन्नामैय्या जिले के मदनपल्ले की रहनी वाली वरलक्ष्मी के बैंक अकाउंट से 21 लाख रूपए की चोरी हुई है। वरलक्ष्मी को अपने व्हाट्सएप पर एक अनजान शख्स द्वारा भेजा गया मैसेज मिला। उसने बिना कुछ सोचे समझे ही व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसका अंदाजा महिला को भी नहीं था।

लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा

व्हाट्सएप पर मैसेज आने और उस पर शिक्षिका द्वारा क्लिक करने के बाद ही मैसेज आने लगे की उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। महिला के अकाउंट से कई बार पैसे कटे और बैंक के मैसेज आने लगे। कुछ ही मिनटों में महिला के खाते से 21 लाख रूपए कट गए। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस के पास गई और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच जारी

महिला टीचर ने पुलिस को बताया कि उसने सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज को क्लिक किया था। जिसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 21 लाख रुपए कट गए। दूसरी तरफ पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद बताया कि हैकर्स ने पहले महिला के मोबाइल फोन को लिंक के जरिए हैक किया और उसके फोन का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट से कई ट्रांजैक्शन किए। फ़िलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version