Site icon 4PILLAR

पहलगाम आतंकी हमले से आहात बंगाल के साबिर हुसैन ने छोड़ा इस्लाम धर्म, कहा- ‘धर्म के नाम पर किसी की हत्या…’

पहलगाम आतंकी हमले से आहात बंगाल के Sabir Hussain ने छोड़ा इस्लाम धर्म

पहलगाम आतंकी हमले से आहात हुए बंगाल के एक स्कूल टीचर Sabir Hussain ने इस्लाम धर्म छोड़ने का फैंसला किया है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर किसी की हत्या…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कोई नहीं भूल सकता। इस हमले में 26 मासूम लोगों की हत्या हुई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हमले के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों पर गोली चलाई।  दरअसल इस हमले में केवल गैर मुस्लिम लोगों को मौत के घाट उतरा गया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुरे देश में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। वहीं इस घटना से आहात होकर पश्चिम बंगाल के टीचर ने एक बड़ा फैंसला लिया है।

बंगाल के टीचर Sabir Hussain ने त्यागा इस्लाम धर्म

दरअसल पश्चिम बंगाल के उतर 24 परगना के शिक्षक साबिर हुसैन ने इस्लाम धर्म को त्यागने का फैंसला किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। साबिर ने कहा कि देश और दुनिया में बहुत से हमले हुए है, परतुं पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछकर लोगों की जान ली गई है, उससे मैं स्तब्ध हूँ। मैंने सुना था कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन इस घटना ने दिखाया है कि उनका भी धर्म होता है। एक टीचर के तौर पर मैं इस घटना को लेकर काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूँ इसलिए इस तरह के कठोर निर्णय लेना पड़ रहा है।”

धर्म के नाम पर किसी को मारना कैसे ठीक है- साबिर हुसैन

वहीं न्यूज़ 18 ने भी इस बार में साबिर हुसैन से बातचीत की। साबिर ने इस इंटरव्यू में कहा- “मैं किसी धर्म का अनादर नहीं कर रहा हूँ। ये मेरी निजी फैंसला है। मैंने देखा है कि कैसे हिंसा फैलाने के लिए बार-बार धर्म का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। एक टीचर के तौर पर मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकता।

मैं  चाहता हूँ कि मुझे केवल एक इंसान के रूप में जाना जाए और इसलिए मैं कोर्ट में आवेदन करने आया हूँ। किसी को उसके धर्म के लिए मारना कैसे ठीक है ?, ये मुझे समझ में नहीं आता।

Exit mobile version