Site icon 4PILLAR

Ayush Mhatre को Sachin Tendulkar ने गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी

Ayush Mhatre Sachin Tendulkar

Ayush Mhatre को क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar ने अपनी टेस्ट जर्सी गिफ्ट की है। आयुष महात्रे भारत की Under-19 टीम के कप्तान हैं।

Ayush Mhatre की कप्तानी में U-19 टीम जीता वर्ल्ड कप

Ayush Mhatre ने हाल ही में अंडर 19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी की। उन्होंने अपनी टीम को लगातर छठी बार रिकॉर्ड खिताब दिलाया। अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनो से हराकर वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।

Ayush Mhatre को Sachin Tendulkar अपने घर बुलाकर किया सम्मानित

इस जीत के बाद आयुष और उनकी टीम मुंबई पहुंची। वर्ल्ड जीतने के बाद वापसी पर आयुष महात्रे ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन तेंदुलकर ने आयुष महात्रे को अपने घर बुलाकर ख़ास तोहफा दिया। मास्टर ब्लास्टर ने आयुष महात्रे को अपनी टेस्ट जर्सी गिफ्ट में दी। ये जर्सी सचिन ने अपने करियर की आखिरी सीरीज में पहनी थी। यह जर्सी साइन की हुई है और सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपने हाथ से एक खास संदेश लिखा। सचिन ने जर्सी पर “प्रिय आयुष, तुम्हारे करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं” लिखा।

आयुष महात्रे की प्रतिक्रिया

आयुष महात्रे ने सचिन के साथ की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा,” मैं आपको स्क्रीन पर देखते हुए बड़ा हुआ। आज मैं आपके घर पर खड़ा हूँ। आपकी यात्रा का एक टुकड़ा अपने हाथों में थामे हुए हूँ। इस सम्मान के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, महोदय। मैं इसे उसी आदर के साथ संजोकर रखूंगा, जिस आदर के साथ अपने वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को संजो कर रखा। ”

Ayush Mhatre के लिए खास था ये पल

यह आयुष महात्रे के जीवन का एक यादगार पल है। जहां उन्होंने अपने बचपन के हीरो से मिलकर आशीर्वाद लिया। उनका परिवार भी इस मुलाकात में मौजूद था।

आयुष के लिए क्यों खास है ये जर्सी
Exit mobile version