Site icon www.4Pillar.news

मालेगांव बम धमाकों के केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एनआईए कोर्ट में हुई पेशी

मालेगांव धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की आज शुक्रवार को मुंबई एनआईए कोर्ट में पेशी हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद है प्रज्ञा सिंह ठाकुर।

मालेगांव धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की आज शुक्रवार को मुंबई एनआईए कोर्ट में पेशी हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद है प्रज्ञा सिंह ठाकुर।

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और मालेगांव बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की आज मुंबई के एनआईए कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान जज ने सभी आरोपियों से सवाल पूछे। एनआईए के जज का पहला सवाल था , “क्या आप बता सकते हैं,अब तक कितने गवाहों की गवाही हुई है?” जज के सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने जवाब दिया ,”मुझे नही पता है। ” जज का दूसरा सवाल ,”अब तक गवाहों के बयान हैं कि 29 सितम्बर 2008 को मालेगांव में धमाका हुआ था। मैं ये नही पूछ रहा हूं कि किसने किया। मैं ये पूछ रहा हूं कि आप को क्या कहना है ? ” जज के इस सवाल का जवाब भी प्रज्ञा ठाकुर ने ‘मुझे नही पता” बोलकर दिया।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीते कल गुरुवार को इसी सिलसिले में पेश होना था ,लेकिन वह नही पहुंच पाई थी। इस हफ्ते यह दूसरा मौका है जब वह नही पहुंच पाई। साध्वी के वकील प्रशांत मागु ने गुरुवार को कोर्ट में बताया था कि प्रज्ञा ठाकुर ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान हैं और वह सफर नही कर सकती। इसके बाद कोर्ट ने एक दिन की मुहलत देते हुए आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में हुए लोक सभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट पर करारी मात दी थी। प्रज्ञा ठाकुर 2008 में मालेगांव में हुए ब्लास्ट की मुख्य आरोपी है और फ़िलहाल जमानत पर है। *-

Exit mobile version