Saina Nehwal retires from badminton: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने लभगभ दो साल पहले खेलना बंद कर दिया था। अब साइना ने संन्यास की घोषणा कर दी है।
Saina Nehwal retires
साइना नेहवाल ने दो साल पहले ही बैडमिंटन खेलना लगभग बंद कर दिया था। उन्होंने आखिरी बार 2023 में सिंगापूर ओपन में अपना आखिरी प्रतियोगी मैच खेला था। अब साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। साइना ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा ,” अब शरीर साथ नहीं दे रहा है। मैंने सोचा कि यह काफी है। मैं अब और धक्का नहीं दे सकती। ”
साइना नेहवाल ने संन्यास क्यों लिया
साइना नेहवाल पिछले कई साल से घुटने की इंजरी से जूझ रही हैं। घुटने की समस्या और कार्टिलेज के खराब होने के कारण साइना ने बैडमिंटन से संन्यास लेने का एलान किया है। ट्रेनिंग के दौरान एक-दो घंटे में ही उनके घुटने सूज जाते थे। जबकि ट्रेनिंग के लिए 8-9 घंटे तक अभ्यास करना पड़ता है।
साइना नेहवाल का ब्यान
Saina Nehwal ने कहा ,”मैंने अपने ही नियमों से बैडमिंटन में एंट्री की थी और अपने ही नियमों से एग्जिट किया है। इसके लिए कोई बड़ा एलान जरूरी नहीं समझा। धीरे धीरे लोग समझ जाएंगे कि साइना अब नहीं खेल रही है। ”
Saina Nehwal का बैडमिंटन करियर
- साइना नेहवाल ने 2012 में लंदन ओलंपिक में अपना पहला महिला सिंगल कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से ओलंपिक में पहला मेडल।
- Saina Nehwal ने 2010 में कॉमन वेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीता।
- कई BWF सुपर सीरीज टाइटल और 24 अंतराष्ट्रीय टाइटल
- Saina Nehwal भारतीय बैडमिंटन को पॉपुलर बनाने वाली पहली बैडमिंटन स्टार बनीं
साइना नेहवाल से जुड़े अन्य अपडेट
2024 में उन्होंने गठिया की समस्या बताई थी और कहा था कि साल के अंत तक खेलने या न खेलने पर फैसला लेंगी। 2025 में उनके पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक की खबर आई थी। बाद में दोनों की सुलह हो गई थी। लेकिन ये रिटायरमेंट से जुड़ा नहीं है। संन्यास के बाद अब वे स्पोर्ट्स और बच्चों को प्रेरणा देने पर फोकस कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने कोचिंग में तुरंत आने की बात नहीं कही है।
साइना का खेलों में अविस्मरणीय योगदान
साइना नेहवाल ने खेलों में जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। उनकी जिद ,संघर्ष और सफलता ने लाखों युवाओं को बैडमिंटन की ओर आकर्षित किया। एक लीजेंड का दौर खत्म हुआ लेकिन उनकी विरासत बनी रहेगी।





