Site icon 4PILLAR

Salim Khan लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती, जानें सलमान खान के पिता को क्या है बीमारी

Salim Khan admitted to ICU in Lilavati

Salim Khan admitted to ICU in Lilavati: सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Salim Khan को क्या बीमारी है ?

Salim Khan को मिलने परिवार वाले पहुंचे अस्पताल

सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। वे पिता से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर निकले। उन्हें चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी। सलमान खान के अलावा बेटी अलवीरा खान भी खबर सुनते ही पिता से मिलने अस्तपाल पहुंचीं। अलवीरा खान अग्निहोत्री भागती हुईं अस्पताल के अंदर दाखिल हुईं। उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। साथ में सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और और नातिन अयान अग्निहोत्री भी थे। दामाद आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। आयुष शर्मा अर्पिता खान के पति हैं।

Salim Khan की अब कैसी ही तबियत ?

ज्यादातर रिपोर्ट में बताया गया है कि सलीम खान की तबियत स्थिर है। कुछ रिपोर्टं में कहा गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्क्त आ रही है। लेकिन कुल मिलाकर स्थिति ठीक बताई जा रही है। परिवार की तरफ से अभी तक कोई ब्यान जारी नहीं हुआ है।

Salim Khan के बारे में अन्य जानकरी

सलीम खान एक फिल्म लेखक हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले, जंजीर और दीवार जैसी क्लासिकल फिल्मों की पठकथा लिखी है।

सलीम खान की तबियत बिगड़ने से उनके फैंस में चिंताएं बढ़ी हैं। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दवाएं मांगी जा रही हैं। सभी रिपोर्ट में सलीम खान की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

Exit mobile version