Salman Khan Birthday: सलमान खान आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे है। भाईजान ने अपना ये खास दिन अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan Birthday) का आज बर्थडे है। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं सलमान ने बीती रत अपना बर्थडे काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सलमान की बर्थडे पार्टी में उनके फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुई। भाईजान की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Salman Khan का 59वां बर्थडे आज
बीती रात सलमान खान के बर्थडे पर एक पार्टी रखी गई थी। अपनी बर्थडे पार्टी में भाईजान ने ग्रैंड एंट्री ली। सामने आए वीडियो में अभिनेता को अपनी गाड़ी में बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन भी किया। वहीं वीडियो में उनके आस-पास टाइट सिक्योरटी देखी जा सकती है।
भांजी आयत के साथ Salman Khan ने काटा केक
भाईजान के बर्थडे बैश क एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान टेबल पर कंई केक नजर आ रहे है। इसके बाद सलमान अपनी भांजी आयात के साथ मिलकर केक काटते है।
दोस्तों संग दिए पोज
केक काटने के बाद सलमान खान ने अपने दोस्तों संग पोज दिए। इस दौरान की कंई तस्वीरें सामने आई है। फैंस को सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
कल रिलीज होगा सिकंदर का टीजर
बता दे कि सलमान खान की अपकमिंग मूवी सिकंदर का टीजर आज उनके बर्थडे पर रिलीज होने वाला था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से टीजर को कल के लिए टाल दिया गया है। बता दे कि सिकंदर का टीजर कल सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज होगा।
यह भी देखें: जन्मदिन मुबारक: माधुरी दीक्षित हुई 54 की,धक-धक गर्ल के बर्थडे पर जानिए उनसे जुडी कुछ खास बातें