Site icon www.4Pillar.news

सलमान खान की फिल्म Bharat ने चार दिन में की जबरदस्त कमाई

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत की कमाई ने चार दिन में धमाल मचा दिया है। फिल्म भारत ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत की कमाई ने चार दिन में धमाल मचा दिया है। फिल्म भारत ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है। भारत ने चौथे दिन भी खूब कमाई की है। फिल्म भारत ने रिलीज के पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन 31 करोड़।तीसरे दिन 22.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सलमान खान (Salman Khan ) की फिल्म भारत (Bharat) ने चौथे दिन लगभग 26 करोड़ की कमाई की है। इस तरह भारत फिल्म चार दिन में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।यह एक रिकॉर्ड है। इस तरह की ज़बरदस्त कमाई करने वाली सलमान खान की भारत पहली फिल्म है। भारत फिल्म की इस कमाई की जानकारी फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।

सलमान खान की फिल्म भारत ने चार दिन में 118 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी जब भी परदे पर आई है तो इस जोड़ी ने तहलका ही मचाया है। फिल्म भारत ने दिल्ली ,यूपी ,बिहार,पंजाब और मुंबई जैसी जगहों पर धाकड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी पहली बार काम कर रही है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म भारत में सलमान खान ,कटरीना कैफ ,तब्बू,दिशा पटानी ,जैकी श्रॉफ ,सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।

Exit mobile version