People: अचानक हुई बर्फबारी के कारण 21 फरवरी को पूर्वी सिक्किम के नाथुला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ 175 वाहन फंस गए थे। जिन्हे भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित बचा लिया है। इस बात की जानकारी सेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दी है।
यह मामला सिक्किम भारत चीन सीमा के पास नाथुला का है। जहां अचानक हुई बर्फबारी में पांच सो सौ से भी अधिक पर्यटक और उनके वाहन फंस गए थे। भारतीय सेना ने मौके पर पहुंचकर सभी को बचा लिया है। सेना ने अपनी जान की बाजी लगाकर सभी 500 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है।
भारतीय सेना ने बुधवार के दिन सिक्किम के नाथुला में फंसे 500 लोगों को रेस्क्यू किया है। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में हुई अचानक बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है। ब्यान में कहा गया कि भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए सेना के जवानों को भेजा गया था। सेना पर्यटकों की मदद की। पर्यटकों को भोजन, पानी , गर्म वस्त्र और चिकित्सा प्रदान की गई। उन्हे परिवहन उपलब्ध कराया गया। त्रिशक्ति कोर ने नाथुला रेस्क्यू से जुडी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किए हैं।
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ब्यान में कहा,” अचानक हुई भारी बर्फबारी में पूर्वी सिक्किम के नाथु-ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ उनके 175 वाहन भी फंस गए थे। त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे तापमान का सामना करते हुए फंसे हुए पर्यटकों को बचाने और सहायता प्रदान करने के लिए पहुंचे। पर्यटकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। त्वरित चिकित्सा, गर्म जलपान/भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर हिमालय में देश की रक्षा करते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों मदद करे के लिए हमेशा सक्रिय रहती है। ”
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…