Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Raghav Chadha join the BJP: आम आदमी पार्टी के तीन सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राघव चड्डा भाजपा में शामिल हुए।
Sandeep Pathak,अशोक मित्तल और राघव चड्ढा AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए
आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन राज्यसभा सांसद संदीप पाठक अशोक मित्तल और राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह राजनीतिक घटना दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के डी दौरान हुई है। तीनों सांसदों ने आप को मूल्यों से भटकने का हवाला दिया है। जबकि आप ने इसे बीजेपी का ऑपरेशन लोटस करार दिया है।
Sandeep Pathak, Ashok Mittal Raghav Chadha join the BJP
राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सभा में AAP के दो तिहाई सांसद संविधान के प्रावधानों के तहत भाजपा में विलय कर लेंगे। संदीप पाठक ने अपनी दस साल की निष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी और अरविंद केजरीवाल को हमेशा आगे रखा। लेकिन अब रास्ते अलग हो रहे हैं। अशोक मित्तल भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे।
Sandeep Pathak, Ashok Mittal Raghav Chadha ने AAP क्यों छोड़ी
राघव चड्डा ने आरोप लगाया की आप अपने सिद्धांतों और नैतिकता से भटक गई है। पार्टी अब निजी लाभ के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल की जवानी पार्टी को दी। लेकिन अब गलत पार्टी में सही आदमी होने का एहसास हो रहा है। संदीप पाठक ने मेहनत और ईमानदारी पर जोर दिया। लेकिन स्थिति आने पर अलगाव को अपरिहार्य बताया।
आप के लिए बड़ा झटका
यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। AAP ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ऑपरेशन लोटस के तहत तीन सांसदों को पार्टी से तोड़कर बीजेपी में शामिल कर लिया है। जबकि भाजपा इसे अपनी जीत मान रही है। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ताकत कमजोर मानी जा रही है।

