सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर किया जबरदस्त डांस,वीडियो वायरल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नही है। हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा स्टेज से निकली बिग बॉस के रास्ते बॉलीवुड तक पहुंच गई है। सपना चौधरी म्यूजिक एल्बमों तक भी पहुंच गई है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी(Sapna Chaudhary ) सफलता के रास्ते पर तेजी से बढ़र ही है। लेकिन अपनी हरियाणवी संस्कृति से दूर नहीं हुई है। मौका मिलते ही सपना देसी तड़का लगाते हुए नजर आती है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं। उनके पुराने वीडियो को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। एक बार फिर सपना चौधरी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लग रही है।

‘सपना चौधरी’ इस वीडियो में ‘तू चीज बड़ी लाजवाब’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 3,366,550 बार देखा जा चूका है।

सपना चौधरी ने बिग बॉस-11 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस के बाद ही सपना चौधरी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले। सपना को फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। उनके इस गाने की बॉलीवुड में खूब तारीफ हुई। सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। सपना ने कई पंजाबी गानों में भी काम किया है। उन्होंने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ भी हरियाणवी और पंजाबी का तड़का लगाती हुए ‘बावली तरेड़’ गाने पर वीडियो बनाया है। जो खूब वायरल हुआ।

सपना चौधरी राजनीती में भी भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के साथ लोक सभा चुनाव में प्रचार कर चुकी हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री