Site icon www.4Pillar.news

सपना चौधरी जल्द ही इस शख्स के साथ करने जा रही है शादी

देसी क्वीन नाम से फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी हमेशा अपने डांस की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में बल्कि पंजाब ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पुरे देश में नाम कमाया है। देश के किसी भी हिस्से में जहां कहीं भी उनका प्रोग्राम होता है ,वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में दी है।

देसी क्वीन नाम से फेमस सिंगरसर सपना चौधरी हमेशा अपने डांस की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में बल्कि पंजाब ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पुरे देश में नाम कमाया है। देश के किसी भी हिस्से में जहां कहीं भी उनका प्रोग्राम होता है ,वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

हरियाणा की रागिनी स्टेज से अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी आज भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड जगत तक अपनी पहुंच बना चुकी है।

अपने डांस के अलावा अब सपना चौधरी अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में है पीटीसी न्यूज़ के अनुसार सपना चौधरी इस साल शादी करने वाली हैं। सपना चौधरी ने अपनी शादी का खुलासा एक टीवी शो के दौरान किया है।

शख्स का नाम 

सपना चौधरी जिस शख्स से शादी करने वाली है ,वह हरियाणा का ही रहने वाला है। हालांकि सपना चौधरी ने टीवी शो के दौरान अपने होने वाले पति के नाम के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी हरियाणा के सुपरस्टार वीर साहू के साथ शादी करने वाली हैं।

सपना चौधरी पिछले काफी दिनों से उन्हें डेट भी कर रही है। इसके अलावा मीडिया में यह खबर भी आ रही है कि दोनों ने चुपचाप तरीके से सगाई भी कर ली है।

आपको बता दें, सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के ऑर्केस्ट्रा से की थी। बिग बॉस में आने बाद सपना चौधरी को खूब ख्याति मिली। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। सपना चौधरी ने करीना कपूर खान के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में हरियाणवीं गाने पर आइटम डांस किया था।

इसके अलावा सपना चौधरी भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। देसी क्वीन ने मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी साथ भी कई पंजाबी एलबम बनाई हैं।

Exit mobile version