Site icon www.4Pillar.news

Video:सपना चौधरी के गाने ‘रंग ब्राउन नी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर कप्तान सिंह का एक नया पंजाबी गाना रिलीज हुआ है। हरियाणवी और पंजाबी कलाकारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर कप्तान सिंह का एक नया पंजाबी गाना रिलीज हुआ है। हरियाणवी और पंजाबी कलाकारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने ठुमकों से खूब धमाल मचाती है। सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली सपना चौधरी ने न केवल हरियाणा में अपनी पहचान बनाई है बल्कि पुरे भारत में ‘डांसिंग क्वीन’ बन गई है। हाल ही में हरियाणवी डांसर सपना का एक गाना पंजाबी सिंगर कप्तान सिंह लाडी के साथ रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना चौधरी के डांस के साथ-साथ उनको ज़बरदस्त अंदाज भी देखने लायक है।

सपना चौधरी ने इस नए गाने की जानकारी अपने  इंस्टाग्राम पर दी है। ‘रंग ब्राउन नी’ गाने में सपना चौधरी ब्लैक और गोल्डन ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा उनका हेयर स्टाइल भी काफी जम रहा है। इस गाने में सपना चौधरी का अंदाज उनके बाकी एल्बम से अलग है। इसके अलावा गाने का म्यूजिक इतना ज़बरदस्त है कि आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा। अगर गाने की बात करें तो सपना चौधरी के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।


आपको बता दें, हरियाणवीं ऑर्केस्टा से अपना करियर शुरू करने वाली सपना चौधरी ने बिग-बॉस 11 में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिग बॉस में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता भी खूब बढ़ी थी।बिग बॉस के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड में काम मिला। सपना ने पंजाबी ,बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में सपना चौधरी ने दिल्ली में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार के दिन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सबको चौंका दिया। हालांकि लोक सभा चुनाव 2019 के समय सपना ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने का खंडन किया था।

Exit mobile version