Site icon www.4Pillar.news

सपना चौधरी को लॉकडाउन आई अपने प्यार की याद,देखें धांसू डांस वीडियो

सपना चौधरी को लॉकडाउन आई अपने प्यार की याद,देखें धांसू डांस वीडियो

देसी क्वीन सपना चौधरी को लॉकडाउन में अपने पब्लिक प्यार की याद आ रही है। जिसको याद करते हुए सपना ने एक शानदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

हरियाणा में देसी क्वीन का नाम से मशहूर, डांसर सपना चौधरी को कोरोना वायरस काल में हुए लॉकडाउन में अपने फैंस की बहुत याद आ रही है। जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए जिक्र किया। सपना चौधरी ने अपना एक डांस वीडियो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” बहुत सोचा क्या लिखूं पर यही समझ आया। आई मिस यू। पब्लिक लव। ”

सपना चौधरी ने अपने एक पुराने डांस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें बहुत ज्यादा भीड़ उनके डांस कार्यक्रम में नजर आ रही है। वीडियो में सपना चौधरी जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस सॉन्ग के बोल ‘गजबण पाणी नै चाली’ हैं। उनका ये गाना शादियों और पार्टियों में खूब बजता है।

आपको बता दें, सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा से शुरू की थी। बिग बॉस में आने के बाद उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली। जिसके बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम मिला। ये भी पढ़ें : Watch Urvashi Rautela Cat Walk: गेंदा फूल गाने पर उर्वशी रौतेला ने मचाया धमाल

डांसर सपना चौधरी, पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ कई पंजाबी एल्बम बना चुकी है। इसके अलावा देसी क्वीन बिहार ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गोवा में भी कई कार्यक्रम कर चुकी है। ये भी पढ़ें : Video: देसी छोरी सपना चौधरी के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

Exit mobile version