देसी क्वीन सपना चौधरी का वीडियो
बीजेपी के प्रचार में पहुंची सपना चौधरी
देसी छोरी सपना चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के प्रचार से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पूछती है कि किस को विजयी बनाना है ? लोगों ने उनको अजीब ही जवाब दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब बस दो ही दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां दिल्ली में अपनी जीत दर्ज करने के लिए पूरी कोशिश करने में लगी हुई है।। चाहे आम आदमी पार्टी हो या फिर भारतीय जनता पार्टी सभी एड़ी चोटी का जोर लगा कर प्रचार करने में लगे हुए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी दिल्ली की घोड़ा विधानसभा में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि किसको विजयी बनाएँगे। जिस पर लोगों ने उन्हें बड़ा हैरान करने वाला जवाब दिया। सपना चौधरी इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करती हुई दिखाई दे रही है। मंच पर मनोज तिवारी के साथ मौजूद सपना चौधरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा,” हम अभी भी एक नंबर पर हैं और वैसे भी एक नंबर भी है। तो कमल का बटन दबाए और किस को विजयी बनाना है?” सपना चौधरी के सवाल पर लोगों को जवाब आता है, ” केजरीवाल को।”
इस वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है कि एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब सपना चौधरी ने दोबारा दोहराया कि किसको जिताना तब भी लोगों ने कहा केजरीवाल को। सपना चौधरी का ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आसपास के राज्य में अपनी रागनी के कार्यक्रम किया करती थी।
इसके बाद उन्होंने स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सपना चौधरी के बिग बॉस 11 में आने के बाद उनकी पॉपुलरिटी और ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।