Site icon www.4Pillar.news

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों की पहचान कुलगाम निवासी शायर अहम भट और शोपियां निवासी 'शाकिर अहमद वगाय के रूप में की गई है। दोनों आतंकी अंसार गजवा तुल हिंद आतंकवादी संगठन के हैं। सुरक्षा बलों को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों की पहचान कुलगाम निवासी शायर अहम भट और शोपियां निवासी ‘शाकिर अहमद वगाय के रूप में की गई है। दोनों आतंकी अंसार गजवा तुल हिंद आतंकवादी संगठन के हैं। सुरक्षा बलों को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

सुरक्षा बलों को शोपियां के अवनीरा गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद भारतीय सेना और ने इलाके का घेराव कर लिया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में दो आतंकी ढेर हो गए। आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। मारे गए दोनों आतंकवादी लोकल हैं।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया था। सुरक्षा बलों अनंतनाग के नौगाम शाहबाद इलाके में 2 आतंवादियों को घेर लिया था। जिनमें से एक के मारे जाने की सुचना मिली है।

Exit mobile version