Site icon www.4Pillar.news

सोना जल की रानी है,जीवन उसका पानी है: सोनाक्षी सिन्हा

नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर असली सोना के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो साझा की है। जिसमें वह समुद्र में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बड़ा ही जबरदस्त कैप्शन लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने समुद्र में मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है।अभिनेत्री की स्विमिंग सूट में फोटो खूब वायरल हो रही है।

नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर असली सोना के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो साझा की है। जिसमें वह समुद्र में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बड़ा ही जबरदस्त कैप्शन लिखा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्विमिंग फोटो साझा करते हुए लिखा,” सोना जल की रानी है … जीवन उसका पानी है।” असली सोना की ये तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर साझा की गई उनकी फोटो अब 38 हजार से भी अधिक बार पसंद किया जा चूका है।फैन अभिनेत्री की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से की थी,इससे पहले वह फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करती थी। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही, भुज: द प्राइड  इंडिया फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version