Site icon www.4Pillar.news

शहनाज़ गिल को देख फूट-फूटकर रोने लगी उनकी ये फैन,फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ 

शहनाज़ गिल बीती रात एक अवार्ड शो में पहुंची।इस दौरान उनकी एक फैन उन्हें देखकर काफी भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। 

शहनाज़ गिल बीती रात एक अवार्ड शो में पहुंची। इस दौरान उनकी एक फैन उन्हें देखकर काफी भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी।

बिग बोस 13 में अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज से लाखों फैंस का दिल जीतने वाली शहनाज़ गिल अक्सर सोशल मीडिया पर छायी रहती है। आज सोशल मीडिया पर शहनाज़ की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और शहनाज़ के फैंस उनसे कितना प्यार करते है, उसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है।

दरअसल बीती रात मुंबई में एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2022 का आयोजन हुआ। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी के भी कंई सितारे शामिल रहे। अभिनेत्री शहनाज़ गिल भी इस अवार्ड शो में पहुंची। इस दौरान वे सिल्वर ग्रे कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

बेहद इमोशनल हुई फैन

शहनाज़ गिल का ये वीडियो पैपराजी वायरल भयनी ने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज़ की एक फैन उनसे मिलने के बाद बेहद इमोशनल हो जाती है। एक्ट्रेस ने उस फैन को प्यार से गले लगाया और शांत करने की कोशिश की। इतना ही नहीं जाते हुए शहनाज़ ने प्यार से उस लड़की के गाल को सहलाया।

फैंस को शहनाज़ गिल का ये जेस्चर काफी पसंद आ रहे है, और वे इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद,  शहनाज़।’  दूसरे ने लिखा, ‘ बेहतरीन शख्सियत।’

Exit mobile version