Site icon 4PILLAR

Seema Anand भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली हस्ती बनीं

Seema Anand most searched personality

Seema Anand लंदन में रहने वाली कथाकार, लेखिका, सेक्स एजुकेटर और पौराणिक कथाओं की विशेषज्ञ हैं। हाल ही में सीमा आनंद को भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Seema Anand कौन हैं ?

सीमा आनंद लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की स्टोरीटेलर, माइथोलॉजिस्ट, लेखिका और सेक्स एजुकेटर हैं। 63 वर्षीय सीमा आनंद मुख्य रूप से प्राचीन भारतीय ग्रंथों जैसे कामसूत्र , पंचतंत्र की कहानियां, महाभारत और पुराणों पर आधारित कहानियां सुनाती हैं। वे इन्हे आधुनिक संदर्भ में रिलेशनशिप, इंटिमेसी, महिलाओं के अधिकार और सेक्सुअल वेलनेस से जोड़कर समझाती हैं।

वे ब्रिटेन में रहती हैं और अपनी बेबाक खुली बातचीत के लिए जानी जाती हैं। वे सेक्स को अश्लीलता नहीं बल्कि ऊर्जा, चेतना और सम्मानजक तरीके से देखने की वकालत करती हैं। उनकी किताबें और लेक्चर काफी लोकप्रिय हैं। वे UNESCO से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी हैं।

सीमा आनंद भारत में क्यों की जा रही हैं सर्च ?

हाल ही में सीमा आनंद ने शुभकंर मिश्रा के पॉडकास्ट में सेक्स पर खुलकर बात की। पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि पिछले साल 15 वर्ष के एक लड़के ने उन्हें अप्रोच किया था। उनका यह ब्यान वायरल हो गया। क्योंकि दोनों की उम्र में जमीन आसमान का अंतर था। सीमा आनंद की वर्तमान में उम्र लगभग 63 साल है और उन्होंने 15 वर्षीय लड़के के बार में बात की थी। यह मुद्दा नाबालिग से जुड़ा था। जिसमें सेक्स एजुकेशन का विषय शामिल था।

सीमा आनंद की AI इमेज वायरल

सीमा आनंद की कुछ कृत्रिम रूप से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गईं। जिसके चलते उन्होंने FIR दर्ज कराई और डिजिटल उत्पीड़न और यौन शोषण के सामान्यीकरण के खिलाफ आवाज उठाई।

सीमा आनंद की खुली मानसिकता

रेप को उचित ठहराने वाली मानसिकता और AI के दुरूपयोग जैसे मुद्दों पर उनकी मुखरता ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया। सीमा आनंद यौन संबंध, अंतरंगता, आनंद और रिश्तों से जुड़े वर्जनाओं को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में भारतीय समाज में लोग खुलकर बोलने में असहजता महसूस करते हैं।

Seema Anand का इंस्टाग्राम अकाउंट

उन्होंने यौन स्वास्थय और आत्मप्रेम के बारे में शिक्षाप्रद और स्पष्टवादी सामग्री बनाकर इंस्टाग्राम पर दस लाख से भी अधिक का एक ऑनलाइन प्रशंसक वर्ग बनाया है। जेनरेशन Z को उनका कंटेंट बेहद ईमानदार लगता है क्योंकि वह डेटिंग ऐप्स, सहमति, कैजुअल रिलेशनशिप कल्चर और आधुनिक रिश्तों से जुड़े वास्तविक सवालों को बिना किसी पूर्वाग्रह के संबोधित करती हैं।

युवाओं की पसंद बनीं Seema Anand

कई युवा उनके यौन-सकारात्मक संदेशों की सराहना करते हैं जो रूढ़िवादी मानदंडों को चुनौती देते हैं और व्यक्तियों को अपने शरीर और सीमाओं को समझने के लिए सशक्त बनाते हैं। आनंद, लिंग भूमिकाओं और अंतरंगता के बारे में मिथकों को दूर करने की उनकी क्षमता उस पीढ़ी के साथ प्रतिध्वनित होती है जो प्रामाणिकता और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को महत्व देती है।

सीमा आनंद की किताबें 

Seema Anand की किताबें क्यों चर्चित हैं ?

हालांकि उन्होंने अभी तक कोई बड़ी या अवार्ड विनिंग बुक नहीं लिखी है। Seema Anand ज्यादातर TEDx , यूट्यूब ,पॉडकास्ट और स्टोरीटेलिंग पर फोकस करती हैं। इसके अलावा वे लाइव सेशंस में भी नजर आती हैं। सीमा आनंद का भारत में वायरल होना और गूगल पर खोजा जाना, शुभकंर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में सेक्स पर खुलकर बातचीत करना है।

Exit mobile version