Site icon www.4Pillar.news

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

राम जेठमलानी अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के खिलाफ साल 2004 में लखनऊ लोक सभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

राम जेठमलानी अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के खिलाफ साल 2004 में लखनऊ लोक सभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में आज रविवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। जेठमलानी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। उनके एक बेटे महेश जेठमलानी भी हैं। महेश भी जाने-माने वकील हैं। राम जेठमलानी की बेटी अमेरिका में रहती हैं।

राम जेठमलानी का जन्म सिंध प्रांत एक सिखारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। जेठमलानी पहली बार केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार का केस लड़ने के लिए पहली बार साल 1959 में चर्चा में आए थे।उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारों के पक्ष में केस लड़ा था।उनहोंने शेयर बाजार घोटाले के आरोपी हर्षद मेहता का भी केस लड़ा था।

साल 2010 में राम जेठमलानी को सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था। उन्होंने छठी और सातवीं लोक सभा में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मुंबई से चुनाव लड़ा था।

Exit mobile version