Site icon 4PILLAR NEWS

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

Shahid Kapoor Film: शाहिद और कृति की फिल्म का हुआ ऐलान

Shahid Kapoor Film: शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। बता दे कि ऐसा पहली बार होगा कि जब शाहिद और कृति की जोड़ी फैंस  को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Shahid Kapoor Film: शाहिद, कृति की फिल्म का हुआ ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन  दिनों अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में कृति ने माता सीता का रोल निभाया है। वहीं अब कृति जल्द ही शाहिद कपूर संग एक फिल्म में नजर आंएगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

कब रिलीज होगी शाहिद-कृति की फिल्म ?

दरअसल हाल ही में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। बता दे कि यह फिल्म 7 दिसंबर  को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद और कृति की यह फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है।

बता दे कि इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह कर रहे है। जबकि इस फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है।

शाहिद-कृति की अपकमिंग फिल्म्स

बात करें शाहिद कपूर और कृति सेनन की वर्कफ्रंट कि तो शाहिद की फिल्म ब्लडी डैडी हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जिओ सिनेमा पर रिलीज किया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा कृति जल्द ही ‘गणपत पार्ट 1’ और फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version